scriptगौ रक्षा के लिए केंद्र कानून बनाये, राज्य पर निर्भरता छोड़े: विहिप | Vishwa Hindu Parishad Demanded Government to make law for cow protection Hindi News | Patrika News

गौ रक्षा के लिए केंद्र कानून बनाये, राज्य पर निर्भरता छोड़े: विहिप

locationगोरखपुरPublished: Jul 24, 2017 07:53:00 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कहा कि पूरे देश में गौरक्षा का कानून एक साथ लागू हो तो ही गौ हत्या रुक सकती है

VHP

VHP

गोरखपुर. विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि गौ हत्या रोकने के लिए केंद्र को राज्यों से कानून बनाने के लिये कहने की अपेक्षा खुद आगे आकर एक कानून बनाना चाहिए। पूरे देश में गौरक्षा का कानून एक साथ लागू हो तो ही गौ हत्या रुक सकती है। केंद्र सरकार खुद इसकी जिम्मेदारी उठाये और राज्यों को कानून बनाने की जिम्मेदारी से मुक्त करे।





विहिप नेता गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे। पत्रकारों से मुखातिब राय ने कहा कि गाय हमारी आस्था है, हिन्दू समाज इसको अपनी माम मानता है, यह बात अल्पसंख्यक समाज को भी समझना होगा। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इसे बनवाएंगे। दोनों का यह संकल्प है, बस उचित समय का वह इंतज़ार कर रहे।








उन्होंने कहा कि अयोध्या हिन्दू समुदाय के लोगों का पवित्र स्थल है। सांस्कृतिक व आध्यात्मिक जुड़ाव सबका है। वहां राम मंदिर ही बनेगा, इससे कोई समझौता नहीं होगा न ही कोई शर्त स्वीकार है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं ने 1991 में वचन दिया था कि साबित हो गया कि अयोध्या में राममंदिर था तो वह लोग स्वेच्छा से ज़मीन दे देंगे। पुरातत्व विभाग की खुदाई में यह साफ़ हो चुका है कि विवादित स्थल पर मंदिर था। अब मुस्लिम नेता अपना वादा पूरा करे।





उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अंग है और इस जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे। कहा कि आतंकी हमलों से भारत या भारतीय डरने वाले नहीं। लाख कोशिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वालों की तादाद बड़ी ही है। आतंक हमारे इरादे को बदल नहीं सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो