scriptचाड में आत्मघाती बम धमाके में 11 की मौत  | At least 11 dead in bomb attack in Chad's capital | Patrika News

चाड में आत्मघाती बम धमाके में 11 की मौत 

Published: Jun 29, 2015 10:58:00 pm

एनजामेना में पुलिस के छापे के दौरान बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों के खुद को विस्फोट कर उड़ा लेने से 11 मारे गए

Boko Haram

Boko Haram

एनजामेना। पूर्वी अफ्रीकी देश चाड में राजधानी एनजामेना में सोमवार को पुलिस के छापे के दौरान बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों के खुद को विस्फोट कर उड़ा लेने से छह आतंकवादी और पांच पुलिस अधिकारी मारे गए। चाड के गृहमंत्री अब्देरहीम बिरेमे ने बताया कि पूछताछ के बाद एक संदिग्ध ने हमें एक घर दिखाया जिसका इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया जाता था।

उन्होंने कहा, “जब हम सुबह पांच बजे उस जगह पर पहुंचे तो हमारे सुरक्षाबलों के नजदीक ही आतंवादियों ने खुद को विस्फोट कर उड़ा दिया।” यह छापा देश में बोको हराम के नेटवर्क को खत्म करने केे लिए सुरक्षा बलों के अभियान का ही एक हिस्सा था। बोको हराम के आतंकवादियों पर ही 15 जून को राजधानी में हुए दो आत्मघाती हमलों का भी जिम्मेदार बताया गया है। इन हमलों में 34 लोगों मारे गए थे।

सरकारी वकील अलगासिम खमीस ने बताया कि घर में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। घर से देसी विस्फोटक और आठ मोर्टार बरामद किए गए हैं। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में अपनी पकड़ मजबूत कर कुख्यात आतंकवादी संगठन बोको हराम यहां से पड़ोसी नाइजर और कैमरून जैसे देशों में हमलों को अंजाम देता है। इसकी लगातार बढ़ती ताकत को खत्म करने के लिए अफ्रीकी देशों के संयुक्त सैन्य अभियान में चाड प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो