scriptयमन में पांच दिन के लिए युद्ध विराम की घोषणा | five day ceasefire announced in Yemen | Patrika News

यमन में पांच दिन के लिए युद्ध विराम की घोषणा

Published: Jul 26, 2015 03:28:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सऊदी अरब के नेतृत्व
वाली गठबंधन वाली सेना ने यमन में हाउती विद्रोहियों के खिलाफ मानवीय आधार पर पांच
दिन के युद्ध विराम की घोषणा की

Yemen war

Yemen war

दुबई। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन वाली सेना ने यमन में हाउती विद्रोहियों के खिलाफ मानवीय आधार पर पांच दिन के युद्ध विराम की घोषणा की है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार समिति ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 59 मिनट पर हवाई हमले रोक दिए जाएंगे ताकि यमन में मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।

साथ ही अरब गठबंंधन सेना ने कहा कि अगर ईरान के नेतृत्व वाले हाउती विद्रोहियों ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया तो वह उसका जवाब देंगे। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शरणार्थी के तौर पर रह रहे यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है।

हादी के समर्थकों ने चार महीनों के संघर्ष के बाद अदन शहर को हाउती विद्रोहियों के कब्जे से वापस ले लिया। हादी मानवीय और चिकित्सीय सहायता के लिए युद्ध विराम चाहते है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यमन में मार्च में गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले शुरू होने के बाद अब तक 3200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो