scriptहज भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 58 हुई | Haj stampede : Death toll of Indians rises to 58, 78 missing | Patrika News

हज भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 58 हुई

Published: Oct 04, 2015 07:36:00 pm

सऊदी अरब
में मक्का के पास मीना शहर में 24 सितम्बर को हज के दौरान अचानक हुई भगदड़ में एक
हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई

Haj Stampede

Haj Stampede

नई दिल्ली। सऊदी अरब में मक्का के पास मीना शहर में हज के दौरान 24 सितंबर को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सुषमा ने ट्वीट किया, हमने 58 भारतीयों को खो दिया और करीब 78 भारतीय अब भी लापता हैं। हम उन्हें ढूंढ़ने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सऊदी अरब में मक्का के पास मीना शहर में 24 सितम्बर को हज के दौरान अचानक हुई भगदड़ में एक हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो