scriptकेरल के रफीक को किर्गिस्तान में बनाया गया मेजर जनरल | Indian-origin appointed to top military post in Kyrgyzstan | Patrika News
खाड़ी देश

केरल के रफीक को किर्गिस्तान में बनाया गया मेजर जनरल

किर्गिजस्तान के रक्षा विभाग में सऊदी अरब स्थित भारतीय मूल के एक उद्यमी को मेजर जनरल बनाया गया है।

Jan 02, 2017 / 08:21 pm

ललित fulara

Kyrgyzstan

Kyrgyzstan

दुबई। किर्गिजस्तान के रक्षा विभाग में सऊदी अरब स्थित भारतीय मूल के एक उद्यमी को मेजर जनरल बनाया गया है। यह पहली बार है जब किर्गिस्तान में किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को उच्च सैन्य पद पर नियुक्ति किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य एशियाई देश में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में रक्षा मंत्री अली मिर्जा ने शेख रफीक मोहम्मद को मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया।

केरल के रहने वाले हैं रफीक मोहम्मद
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रफीक मोहम्मद मूलत: केरल के रहने वाले हैं। उन्हें एक आधिकारिक समारोह में किर्गिस्तान का मेजर जनरल बनाया गया है। शेख रफीक मोहम्मद पहले ईरान में काम करते थे। यहां उनकी मुलाकात किर्गिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति कुर्मनबेक सालियेविच बकियेव से हुई। इसके बाद कुर्मनबेक ने रफीक को किर्गिस्तान की नागरिकता दी।

रफीक ने काफी कम उम्र में केरल छोड़ दिया था। उनकी प्राथमिक शिक्षा केरल में ही हुई थी। रफीक ने मुंबई में व्यापार का हुनर सीखा और उसके बाद मध्य पूर्ण चले गए। उन्होंने यहां संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, सऊदी अरब और किर्गिस्तान में काम किया है।


दुबई में रहता है रफीक का परिवार
रफीक का पूरा परिवार दुबई में ही रहता है। रफीक के मीडिया सलाहकार उमर अबू बकर का कहना है कि यह एक दुर्लभ सैन्य पद है जो एक प्रवासी मलयाली को मिला है। रफीक 2005 से 2010 तक पूर्व राष्ट्रपति कुर्मानबेक सेलियेविच बेकियेव के एक सलाहकार भी थे। 

Home / world / Gulf / केरल के रफीक को किर्गिस्तान में बनाया गया मेजर जनरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो