scriptमक्का भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 35 हुई | Mecca stampede : Death toll of Indians rises to 35 | Patrika News

मक्का भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 35 हुई

Published: Sep 27, 2015 06:59:00 pm

सऊदी अरब में मक्का के बाहरी इलाके में मीना शहर में गुरूवार को हुई इस भगदड़ में 769 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है

Haj Stampede

Haj Stampede

नई दिल्ली/जेद्दाह। सऊदी अरब के मक्का में गुरूवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 35 हो गई। जेद्दाह में भारतीय मिशन ने भगदड़ में सात अन्य भारतीय जायरीनों की मौत की पुष्टि की।

जेद्दाह में भारतीय मिशन ने सात अन्य मृत भारतीय जायरीनों की सूचि साझा की, जिसमें पांच केरल और एक-एक झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के हैं।

इस दुर्घटना में 14 भारतीयों की मौत की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इनमें से नौ गुजरात, दो-दो झारखंड व तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से थे। इस हादसे में 13 भारतीय तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है।

सऊदी अरब में मक्का के बाहरी इलाके में मीना शहर में गुरूवार को हुई इस भगदड़ में 769 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। हज यात्रा के दौरान पिछले 25 साल में यह सबसे भयानक हादसा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो