scriptलीबिया तट से बचाए गए 2400 शरणार्थी; 14 की मौत | Rescuers save 2,400 migrants in Mediterranean, recover 14 bodies | Patrika News

लीबिया तट से बचाए गए 2400 शरणार्थी; 14 की मौत

Published: Oct 24, 2016 01:22:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

इतालवी तटरक्षों के बचाव दल ने भूमध्य सागर में लीबिया के तट पर 2,400 शरणार्थियों को बचाया है। 

migrants

migrants

मिलान। इतालवी तटरक्षों के बचाव दल ने भूमध्य सागर में लीबिया के तट पर 2,400 शरणार्थियों को बचाया है। तटरक्षक दल को समुद्र से 14 शव मिले हैं। ये सभी शरणार्थी रबड़ की एक नौका पर सवार थे। डॉक्टर विदाउट बॉर्डर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।


 


बचाव अभियान के प्रभारी पुलिस अधिकारी पाल एरिक तिएगेन का कहना है, हमलोग ओकिरो (टैंकर) से 1,000 शरणार्थियों को सिएम पायलट जहाज पर भेज रहे थे। तभी हमें लुटेरों की नौका नजर आई। हमारा जहाज क्षमता के हिसाब से पूरा भर गया था।



 

जहाज में और ज्यादा शरणार्थियों को सवार नहीं किया जा सकता था। वहीं ज्यादा से ज्यादा शरणार्थी जहाज में सवार होना चाहते थे। नौका में सवार होने के लिए 25 लोग समुद्र में कूद गए और सिएम पायलट जहाज की ओर बढ़ने लगे। इसकी वजह से जहाज के कप्तान को मजबूरन जहाज पीछे करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो