scriptसऊदी अरब: Flat में आग लगने से 10 Indians की मौत  | Saudi Arabia: 10 Indians die due to fire in flats | Patrika News
खाड़ी देश

सऊदी अरब: Flat में आग लगने से 10 Indians की मौत 

नजरान शहर के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग में बुरी तरह झुलसे 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मारे गए लोगों में 10 भारतीय थे।

Jul 13, 2017 / 09:18 am

Iftekhar

fire in saudi arabia

fire in saudi arabia

नई दिल्ली। बुधवार रात सऊदी अरब स्थित नजरान शहर के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग में बुरी तरह झुलसे 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मारे गए लोगों में 10 भारतीय थे। इस हद्य विदारक घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

सुषमा स्वराज ने कहा-हमने 10 भारतीयों को खो दिया
हादसे की जानकारी लगने पर विदेश मंत्री मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने 10 भारतीय नागरिकों को खो दिया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया ‘मैंने जेद्दाह के महावाणिज्यदूत से बात की है। उधर, विद्या एस नाम की एक महिला ने ट्विटर पर विदेश मंत्री से अपने पति की मौत और उनकी शव को स्वदेश लाने के लिए मदद मांगी थी जिसके जवाब में विदेश मंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी।


भारतीय दूतावास ले रहा खबर
विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घटना के बाद नजरान जा रहे हैं। इससे पहले अरब न्यूज ने सउदी नागरिक सुरक्षा के हवाले से बताया कि दक्षिणी नजरान स्थित इस मकान में 11 कामगार मारे गए जबकि छह घायल हो गए। ये सभी लोग भारत और बांग्लादेश से हैं। सउदी गजट के मुताबिक घायल छह कामगारों में चार भारत से हैं। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
शुरूआती जांच में पता लगा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी और ये इतनी फैली के इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है।

Home / world / Gulf / सऊदी अरब: Flat में आग लगने से 10 Indians की मौत 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो