scriptगठबंधन सेना ने किए हवाई हमले, 30 विद्रोहियों की मौत | Several killed in areial attacks by Arab Coalition forces | Patrika News

गठबंधन सेना ने किए हवाई हमले, 30 विद्रोहियों की मौत

Published: Oct 30, 2016 11:52:00 am

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन पर हवाई हमले किए हैं। इस हमले में 47 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है।

Air Attack

Air Attack

अदन। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन पर हवाई हमले किए हैं। इस हमले में 47 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। हालांकि इस हमले में विद्रोहियों सहित आम लोग भी मारे गए हैं। हमला पश्चिमी बंदरगाह होदेदा के उस भू-भाग पर किया गया जो हूती विद्रोहियों के कब्जे में है।

बताया जाता है कि लाल सागर बंदरगाह शहर होदीदा स्थित अल-जायदिया सुरक्षा मुख्यालय को टॉरगेट बनाकर हवाई हमले किेए गए। इस इमारत में दो जेल हैं। हमले के दौरान यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों सहित कई कैदियों की मौत हो गई। हूती मीडिया का कहना है कि हमले मेंं 43 लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग कैदी थे। दूसरी ओर अरब गठबंधन ने कहा था कि गलत सूचना मिलने की वजह से हमला हुआ था।

इस बीच यमन के राष्ट्रपति ने इन हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह प्रस्ताव यूएन के राजदूत इसमाइल ओल्ड शेख अहमद द्वारा दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से छिड़े इस युद्ध में अब तक करीब सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसमें आम नागरिक भी शामिल हैं।

इसी महीने राजधानी सना में एक क़ब्रगाह पर हुए हवाई हमले में 140 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। बाद में अरब गठबंधन ने कहा था कि ग़लत सूचना मिलने की वजह से हमला हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो