scriptकतर के पूर्व प्रधानमंत्री बिन हमद का निधन | Sheikh Khalifa bin Hamad Al Thani dead; Qatar’s former leader was 84 | Patrika News

कतर के पूर्व प्रधानमंत्री बिन हमद का निधन

Published: Oct 24, 2016 10:40:00 am

Submitted by:

ललित fulara

कतर के पूर्व अमीर खलीफा बिन हमद अल थानी का निधन हो गया है। वो 84 साल के थे। 

bin Hamad Al Thani

bin Hamad Al Thani

दोहा। कतर के पूर्व अमीर खलीफा बिन हमद अल थानी का निधन हो गया है। वो 84 साल के थे। उनके निधन के बाद तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। शाही महल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मौजूदा अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के दादा एवं पूर्व शासक का रविवार को निधन हो गया। 


बिन हमद अल थानी के शासन में ही 1972 से लेकर 1995 तक कतर एक ऊर्जा समृद्ध देश बना। 

बेटे ने तख्तापलट कर किया था अपदस्थ

खलीफा को उनके बेटे हमद बिन खलीफा अल थानी ने उस वक्त तख्तापलट कर अपदस्थ कर दिया था जब वो स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। कतर का अमीर बनने से पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं शिक्षा मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। सत्ता से हटाए जाने के बाद पूर्व अमीर फ्रांस में रहे और वह वर्ष 2004 में कतर लौटे। उनकी चार पत्नियां, पांच पुत्र एवं 10 पुत्रियां थीं।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो