scriptव्हेल मछली की उल्टी मिलने से तीन मछुआरे बने करोड़पति | three omani fisherman find whale vomit cost 2.5 million US dollar | Patrika News
खाड़ी देश

व्हेल मछली की उल्टी मिलने से तीन मछुआरे बने करोड़पति

ओमान के तीन मछुआरे रातों रात करोड़पति बन गए। इन तीनों के हाथ लगी थी व्हेल मछली की उल्टी। 

Nov 07, 2016 / 03:19 pm

whale vomit

whale vomit

दुबई। ओमान के तीन मछुआरे रातों रात करोड़पति बन गए। इन तीनों के हाथ लगी थी व्हेल मछली की उल्टी। एम्बरग्रिस नाम से जानी जाने वाली व्हेल मछली की उल्टी बहुत ही कीमती वैक्स होती है। इन तीनों मछुआरों को इसकी बदौलत अब 25 लाख अमरीकी डॉलर मिलने जा रहे हैं।

समुद्र में तैरती मिली मछुआरों को व्हेल मछली की उल्टी

40 साल के खालिद अल सिनानी को पिछले सप्ताह कुरायत प्रांत में समुद्रतट पर व्हेल मछली की उल्टी तैरती मिली थी।
एम्बरग्रिस कहलाने वाली व्हेल मछली की उल्टी दरअसल बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनी होती है। ये आमतौर पर उष्ण कटिबंधीय समुद्रों में तैरती मिल जाती हैं। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में भी किया जाता है।

बचपन से इसी समुद्री लॉटरी को जीतने का सपना देख रहे थे मछुआरे

खालिद ने बताया कि बचपन से वो समुद्री लॉटरी जीतने का सपना देख रहा था। आखिर 30 अक्टूबर को सुबह उसे और उसके दो दोस्तों को एम्बरग्रिस तैरता हुआ नजर आया। इसमें से बहुत ही गंदी बदबू आ रही थी। खालिद ने बताया कि हम लोगों ने एक रस्सी की मदद से उसे इक_ा किया और नाव में ले आए। खालिद ने कहा कि मुझे पहले भी बताया गया था कि एम्बरग्रिस से बेहद गंदी बदबू आती है। इसे रखने के दो दिन बात ही अच्छी खुशबू आने लगती है। हम खुशी-खुशी समुद्रतट पर वापस आए।

25 लाख अमरीकी डॉलर कीमत की है 80 किलो की एम्बरग्रिस

अपनी खोज को एक बक्से में बंद करने के बाद उन्होंने इसकी पहचान करने के लिए कुछ विशेषज्ञों को बुलाया। मछुआरों ने बताया कि जब ये पक्का हो गया कि वह एम्बरग्रिस ही है, हमने उसे काटना शुरू कर दिया, ताकि उसे सुखाकर बाद में बेचा जा सके। खालिद ने लगभग 80 किलोग्राम एम्बरग्रिस इक_ा किया था। खालिद का कहते हैं कि इसे बेचने के बाद मैं अपना करियर बदलने का मन बना रहा हूं। मैं बेहतर जीवन जीने के लिए रियन एस्टेट में जाना चाहता हूं। रिपोर्ट के अनुसार अगर अच्छी कीमत मिली तो तीनों मछुआरों को 10 लाख ओमानी रियाल (लगभग 2,597,099 अमरीकी डॉलर) मिल सकते हैं।

Home / world / Gulf / व्हेल मछली की उल्टी मिलने से तीन मछुआरे बने करोड़पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो