scriptरपटा के बाद बनेगा काम्पलेक्स | After Rpta will Complex | Patrika News

रपटा के बाद बनेगा काम्पलेक्स

locationगुनाPublished: Apr 27, 2015 11:45:00 pm

नीचले बाजार में तमाम विवादों के बाद
रपटा निर्माण के काम ने गति पकड़ ली है,दुकानदारों को हटाने के

guna

guna

गुना।नीचले बाजार में तमाम विवादों के बाद रपटा निर्माण के काम ने गति पकड़ ली है,दुकानदारों को हटाने के बाद पुल को तोड़ा जा रहा है। रपटा बनने के बाद ही नाले को बंद कर नपा की कांप्लेक्स बनाने की योजना मूर्त रूप ले सकेगी।


उत्कष्ट रोड निर्माण के दौरान ही रपटा के पुल की उंचाई बढ़ाने प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रूपए अतिरिक्त दिया गया था। सड़क निर्माण के साथ ही रपटा का निर्माण होना था लेकिन इस कार्य को कराने में नपा ने देरी कर दी। बताया जाता है कि लगभग एक करोड़ की लागत से रपटा की ऊ ंचाई बढ़ा जाएगी। वहीं इसे उत्कृष्ट सड़क और बतासा गली की सड़क से जोड़ जाएगा।


बन सकेगा कंप्लेक्स

नपा द्वारा शहर से निकलने वाले नाले पर कांप्लेक्स बनाने की योजना है। रपटा के निर्माण के बाद ही नाले पर कांप्लेक्स का निर्माण हो सकेगा। बिना रपटा की ऊंचाई बढ़ाए क ांप्लेक्स का निर्माण किया जाता तो पानी निकासी में दिक् कत हो सकती थी। रपटा निमार्ण होने के बारिश के दिनों में नाले का पानी आसानी से निकल सकेगा।


वैकल्पिक मार्ग की नहीं है जानकारी

रपटा निर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक मार्ग को लोगो को जानकारी नहीं है। इसके चलते पैदाल लोग काम के दौरान भी पुल से ही गुजर रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति घायल भी हो गया।

उसका पट्टी आदि क र उपचार कराया गया। नपा ने मौके पर वैकल्पिक मार्ग की कोई सूचना भी नहीं लगाई है। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग पर अतिक्रमण और ठेला आदि लगे होने से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी और शीतला माता मंदिर का रास्ता साफ कराने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो