गुना. कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में विरोध मार्च निकाला और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई कराकर, आम जनता पर भी अत्याचार करने का तो कहीं प्रयोग नहीं कर रही।
पूर्व में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, संासद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मोदी सरकार ने पुलिस से दिल्ली में दुव्र्यवहार कराया था। अब उसी सोच को मप्र की भाजपा सरकार ने पीसीसी अध्यक्ष अरूण यादव, भाराछास नेताओं धवन व विपिन वानखेडे आदि पर पुसिस कार्रवाई से सामने आया है। कांग्रेस का आरोप था कि कटनी मे 500 करोड के हवाला कांड में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के आरोपों से भाजपा सरकार अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा सरकारे अपने जन विरोधी कृत्यों से बाज नहीं आई तो कांग्रेस, भाजपा सरकारों को जन आंदोलन से जबाव देगी। नेहरू पार्क से कार्यकर्ता नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।