scriptहरियाणा में दादरी नया जिला व बादली को उपमंडल का दर्जा | Dadri is new district of Haryana, badli get sub-division status | Patrika News

हरियाणा में दादरी नया जिला व बादली को उपमंडल का दर्जा

locationगुडगाँवPublished: Oct 18, 2016 03:27:00 pm

हरियाणा मंत्रीमंडल की आज हुई बैठक में भिवानी जिले के उपमंडल दादरी को जिले का दर्जा प्रदान कर दिया गया

dadri new district

dadri new district

चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रीमंडल की आज हुई बैठक में भिवानी जिले के उपमंडल दादरी को जिले का दर्जा प्रदान कर दिया गया। इसके बाद हरियाणा में जिलों की संख्या बढक़र 22 हो गई है। हरियाणा सरकार ने अप्रैल माह के दौरान दादरी को जिला बनाए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा आज हुई बैठक में झज्जर जिले के कस्बा बादली को उपमंडल का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद उपमंडलों की संख्या 47 से बढक़र 48 हो गई है।

इसके अलावा सरकार ने आज एक अहम फैसला लेते हुए अंबाला को पुलिस कमिश्नरी से बाहर कर दिया। मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी है। अंबाला को पुलिस कमिश्नरी से बाहर किए जाने का मुद्दा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पिछले लंबे समय से उठा रहे थे। अब अंबाला में पुरानी व्यवस्था बहाल होगी। पंचकूला अभी भी पुलिस कमिश्नरी का हिस्सा रहेगा। मंत्रीमंडल की बैठक के दौरान खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

मंत्रीमंडल की बैठक में विधानसभा के स्वर्ण जयंती सत्र को बुलाने पर भी सहमति बन गई। सरकार ने आगामी तीन नवंबर से राज्य विधानसभा का विशेष स्वर्ण जयंती सत्र बुलाने का फैसला किया है। विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा गठन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन नवंबर को पंचकूला में राज्य के सभी पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चार नवंबर को विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो