scriptजीवन में खुशी के लिए 11 दिन तक पढ़ें गणेश जी के ये 3 चमत्कारिक मंत्र ! | 11 days read 3 wondrous ganesha mantra for happiness | Patrika News
ग्वालियर

जीवन में खुशी के लिए 11 दिन तक पढ़ें गणेश जी के ये 3 चमत्कारिक मंत्र !

बुधवार को माना जाता है बुद्धि के दाता श्रीगणेश का दिन।

ग्वालियरJun 29, 2016 / 12:47 pm

rishi jaiswal

First venerable Lord Ganesha

First venerable Lord Ganesha


ग्वालियर। भगवान श्री गणेश अपने हर रूप में प्रसन्नता और खुशियों का वरदान देते हैं। उनकी हर आराधना फलदायक होती है। वह सौभाग्य और मंगल के प्रदाता हैं। मान्यता के अनुसार उनके 3 ऐसे चमत्कारी मंत्र हैं, जो विधिवत करने पर मात्र 11 दिन में जीवन बदल देने की क्षमता रखते हैं। जानकारों के अनुसार बुद्धि के दाता श्रीगणेश का दिन बुधवार माना जाता हैं, अत: इन मंत्रों की शुरूआत बुधवार से किया जाना ज्यादा शुभ माना जाता है।


मंत्र 1 :  गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

यह गणेश गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का 11 दिन शांत मन से 108 बार जप करने से गणेशजी की विशिष्ट कृपा होती है। गणेश गायत्री मंत्र के जप से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है और हर कार्य अनुकूल सिद्ध होने लगता है।


मंत्र 2 :  गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

यह मंत्र अपार लक्ष्मी देने वाला है। गणेशजी की पूजा करने के बाद गणेश कुबेर मंत्र का 11 दिन तक नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति को धन के नवीन स्त्रोत मिलना आरंभ होते हैं। जीवन में खुशियां दस्तक देने लगती है।


मंत्र 3 :   तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।।

मान्यता के अनुसार 11 दिन तक इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति के जीवन के सारे क्लेश समाप्त होते हैं। साथ ही उसे धन, धान्य, संपत्ति, समृद्धि, खुशियां, वैभव, पराक्रम, विद्या और शांति की प्राप्ति होती है, लेकिन इस मंत्र के प्रयोग के समय व्यक्ति को पूर्ण सात्विकता रखनी होती है और क्रोध, मांस, मदिरा, परस्त्री संबंधों से दूर रहना होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो