scriptशक्तिशाली और सेहतमंद बनना है तो युवा अपनाएं ये नुस्खे | 11 tips to become healthy and powerful | Patrika News

शक्तिशाली और सेहतमंद बनना है तो युवा अपनाएं ये नुस्खे

locationग्वालियरPublished: Sep 25, 2016 12:25:00 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

आचार्य चरक के अनुसार पुरुष के शरीर में वीर्य व स्त्री के शरीर में ओज होना चाहिए, तभी चेहरे पर चमक व कांति नजर आती है और शरीर पुष्ट दिखता है।

health tips

healthy youth


ग्वालियर। हम सदैव ही सेहतमंद बनना चाहते हैं,ताकि बीमारियां हमसे हमेशा दूर ही रहें। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी अच्छी तरह से देखभाल करें ताकि कोई बीमारी या अन्य परेशानी हमें न हो।
 इन सर्दियों में यदि आप भी अपनी सेहत बनाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपना पेट साफ करने की जरूरत है। क्योंकि जानकारों के अनुसार जब तक पेट में कब्ज रहेगा तब तक आप कितने ही पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें, लाभ नहीं होगा। 



इसके अलावा भोजन समय पर व चबा-चबाकर खाना चाहिए, ताकि पाचन शक्ति ठीक बनी रहे, इसके साथ ही सेहत के लिए पौष्टिक आहार या औषधि का सेवन भी करना चाहिए। 
महान आयुर्वेदाचार्य आचार्य चरक के अनुसार पुरुष के शरीर में वीर्य तथा स्त्री के शरीर में ओज होना चाहिए, तभी चेहरे पर चमक व कांति नजर आती है और शरीर पुष्ट दिखता है।



आपकी सेहत के लिए कई जानकारों से बातचीत के बाद हम यहां आपको कुछ ऐसे पौष्टिक पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिसका किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक के लोग सेवन कर लाभ उठा सकते हैं और बलवान बन सकते हैं…


1. सोते समय एक गिलास मीठे गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए। 
2. दूध की मलाई व पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खानी चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवद्र्धक है।
3. एक बादाम को पत्थर पर घिसकर दूध में मिलाकर पीना चाहिए, इससे अपार बल मिलता है। बादाम को घिसकर ही उपयोग में लें।
4. छाछ से निकाला गया ताजा माखन व मिश्री मिलाकर खाएं, ऊपर से पानी बिलकुल न पिएँ। 
5. पचास ग्राम उड़द की दाल आधा लीटर दूध में पकाकर खीर बनाकर खाने से अत्यंत बल प्राप्त होता है। यह खीर पूरे शरीर को पुष्ट करती है। 
6. सुबह एक पाव दूध व दो-तीन केले साथ में खाने से बल मिलता है, कांति भी बढ़ती है। 



7. एक चम्मच अश्वगंध चूर्ण व एक चम्मच मिश्री मिलाकर गुनगुने एक पाव दूध के साथ सुबह व रात को लेेंं, रात को सेवन के बाद कुल्ला कर सो जाएं। इससे 40 दिन में आपको परिवर्तन नजर आने लगेगा। 
8. सफेद मूसली या धोली मूसली का पाउडर, जो स्वयं कूटकर बनाया गया हो, एक चम्मच और पिसी मिश्री एक चम्मच लेकर सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने एक पाव दूध के साथ लें। यह अत्यंत शक्तिवर्धक है।
9. सुबह-शाम भोजन के बाद सेवफल, अनार, केले या जो भी मौसमी फल हों, खाएं। 
10. सुबह एक पाव ठंडे दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून साफ होता है, साथ ही शरीर में खून की वृद्धि होती है। 




11. प्याज का रस 2 चम्मच, शहद 1 चम्मच, घी चौथाई चम्मच मिलाकर सेवन करने से अपार शक्ति आती है। यह नुस्खा यौन शक्ति बढ़ाने में अचूक है। 
(नोट- यह सभी नुस्खे स्त्री-पुरुष दोनों के लिए समान हैं। इन्हें अनुकूल मात्रा में उचित विधि से सुबह-रात को सेवन करना चाहिए।)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो