बेस्ट परफॉर्म करने वाले प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले आयोजन में महिलाओं ने डिफरेंट एक्टिविटी में भाग लिया। इस दौरान फोटो सेशन एवं सेल्फी का भी जबरदस्त क्रेज रखा। सभी महिलाएं ब्राइडल लुक में शामिल हुई थीं। बॉलीवुड डांस में महिलाएं रॉक ऑन हुईं। एक घंटे तक नॉन स्टॉप डांस चलता रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं।
ये रहे विनर: इस दौरान आयोजित खीर प्रतियोगिता में फस्र्ट गंगा अग्रवाल, सेकंड नीता सिंघल एवं थर्ड अंजू अग्रवाल रहीं। इसी प्रकार चांद सजाओ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रीती बिंदल, दूसरा अंजू गुप्ता एवं तीसरा स्थान निर्मला अग्रवाल ने प्राप्त किया। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में मधू मंगल, नीतू गोयल, रजनी अग्रवाल विनर रहीं। इसके अलावा कई मेंबर्स को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
राधा तेरी चुनरी… नगाड़ा संग ढोल बाजे…, राधा तेरी चुनरी आदि सॉन्ग पर कपल्स ने खूब धूम मचाई। इस दौरान कपल गेम, सरप्राइज गेम सहित कई एक्टिविटी हुईं, जिसमें मेल और फीमेल ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम में 10 कपल शामिल थे, जिन्होंने करवाचौथ के एक दिन पहले ही ओकेजन को सेलिब्रेट किया। कई टफ कॉम्पीटिशन में फीमेल ने मेल को पीछे छोड़ा। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और उपस्थित लोग रंग में सराबोर होते रहे।
गरबा–डांडिया का रंग वृहत्तर ग्वालियर माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से डीडी मॉल के टेरेस पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाएं सज–धजकर शामिल हुईं। सभी ने हाथों में स्टिक लेकर गुजराती थीम पर डांस परफॉर्म किया, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। साथ ही डिफरेंट गेम्स एवं कॉम्पीटिशन में भी महिलाओं की भागीदारी रही। कुछ ने बॉलीवुड सॉन्ग पर कदम थिरकाए, तो कुछ ने गाने गाकर रंग जमाया। विनर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।