scriptघने कोहरे के बीच स्कूल का सफर तय रहे बच्चे, पैरेंट्स ने की टाइम चेंज की मांग | fog in city leads trouble for school students | Patrika News

घने कोहरे के बीच स्कूल का सफर तय रहे बच्चे, पैरेंट्स ने की टाइम चेंज की मांग

locationग्वालियरPublished: Dec 03, 2016 09:31:00 am

Submitted by:

Shyamendra Parihar

सर्दी के बढ़ते ग्राफ को देखकर युवा भी सुबह के समय घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। एेसी स्थिति में सुबह साढ़े सात बजे निजी स्कूलों के छात्र बसों के इंतजार में सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं।

fog in city

fog in city

ग्वालियर। तीन दिन से शहर कोहरे की चपेट में है। शहर के बाहरी क्षेत्र में कोहरे का धनत्व 20-30 मीटर आंका गया है। सर्दी के बढ़ते ग्राफ को देखकर युवा भी सुबह के समय घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। एेसी स्थिति में सुबह साढ़े सात बजे निजी स्कूलों के छात्र बसों के इंतजार में सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में छात्र साढ़े सात बजे क्लास में पहुंच रहे हैं। अब कोहरे के कारण स्कू लों का समय बढ़ाए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति है।




उल्लेखनीय है कि शहर सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह से कोहरे छाना शुरू हो गया जो गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहा। कोहरे की वजह से सुबह की पाली में लगने वाले सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। वहीं सीबीएससी पैटर्न से पढ़ाई करने वाले निजी स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हो जाते हैं।







शहर के नामचीन प्राइवेट स्कूल शहर से 12-15 किलोमीटर दूरी पर हैं। इन स्कूलों की बसें छात्रों को लेने के लिए सुबह सवा सात बजे से घूमना शुरू हो जाती हैं। एवरेज के मुताबिक छात्रों को साढ़े आठ बजे घर से निकलना होता है। यही वह समय है जब कोहरे की अधिक बहुत होती है। शिवपुरी लिंक रोड पर कोहरे का धनत्व 10-25 मीटर का नापा गया है। कोहरा व ठंड का बढ़ता ग्राफ के बाद भी निजी व सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।


दिन का पारा गिरा 

शहर में कोहरे का असर बीते दिनों से जारी है। सुबह से शाम तक कोहरा हल्का रहता है और रात होते ही कोहरा गहराने लगता है। इस बदले मौसम में दिन में पारा फिसला है तो वहीं रात का पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, अगले एक-दो दिन बाद मौसम साफ होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम ताप. सामान्य से 5.6 अधिक रहा। सुबह की आद्र्रता 98 फीसदी है जोकि सामान्य से 31 फीसदी अधिक है। वहीं न्यूनतम आर्द्रता 74 फीसदी है जोकि सामान्य से 22 फीसदी अधिक है।

सोमवार तक देखेंगे
“कोहरा तीन दिन पहले शुरू हुआ है। ठंड और कोहरे की स्थिति यही रही तो सुबह की पाली में स्कूलों का समय बदलना पड़ेगा। इस पर विचार किया जा रहा है।”
विकास जोशी, डीईओ


“कोहरे की स्थिति सोमवार तक देखेंगे। मौसम साफ नहीं हुआ तो सीबीएससी स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर मीटिंग की जाएगी।”
राजेश्वरी सावंत, अध्यक्ष, सहोदय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो