scriptअचानक धन चाहिए तो शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न  | get blessings of maa lakshmi by using these tips | Patrika News
ग्वालियर

अचानक धन चाहिए तो शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न 

 अचानक अपार धन की प्राप्ति की हर मनुष्य की चाहत होती है। इसके लिए आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। आइए यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।  

ग्वालियरNov 04, 2016 / 12:59 pm

rishi jaiswal

maa laxmi

maa lakshmi


ग्वालियर। हर मनुष्य की चाहत होती है कि उसे अचानक अपार धन की प्राप्ति हो, लेकिन यह धन आपको सिर्फ चाहने भर से नहीं मिल सकता। इसके लिए आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। 

आइए यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आप धन-दौलत से हो जाएंगे समृद्ध…



1. लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।


2. सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। शुक्रवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। तीन शुक्रवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है। अनायास धन की प्राप्ति होती है।




3. ऊँ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:।
इस मंत्र की कमलगट्टे की माला से प्रतिदिन जप करने से ऋणमुक्ति होती है।
 
4. मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्ज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें। जानकारों के अनुसार इससे भी अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।


धन कमाने के लिए 3 शुक्रवार करें उपाय : आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें।
प्रत्येक दिन नित्यक्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं।

मंत्र : ऊँ श्रीं श्रीये नम:
इस मंत्र का मात्र 108 बार जप करें। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आर्थिक परेशानी खत्म होगी।
वहीं हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें। हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शकर का किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।



इसके अलावा जानकारों का मानना है कि जब भी कोई रत्न पूजन करके धारण करें उसी समय उस रत्न से संबंधित सामग्री का दान करना चाहिए। इससे रत्न संबंधी ग्रह की शुभता बढ़ती है। 


Home / Gwalior / अचानक धन चाहिए तो शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो