scriptसजंय लीला की फिल्म बाजीराव मस्तानी का 60 फुट लंबा पोस्टर जारी | Sanjay leela bansali film Bajirao Mastani team unveils 60ft poster ! | Patrika News

सजंय लीला की फिल्म बाजीराव मस्तानी का 60 फुट लंबा पोस्टर जारी

Published: Nov 06, 2015 10:48:00 am

Submitted by:

Nidhi Sharma

फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के निर्माताओं ने बाजीराव का 60 फुट का पोस्टर जारी किया, जिनका किरदार फिल्म में रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के निर्माताओं ने बाजीराव का 60 फुट का पोस्टर जारी किया, जिनका किरदार फिल्म में रणवीर सिंह निभा रहे हैं।


यह पोस्टर रणवीर और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने एक कार्यक्रम में जारी किया। रणवीर ने फिल्म में 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है।


मुम्बई के फिल्मसिटी में भगवा कपड़े से ढंके 60 फीट से भी ऊंचे योद्धा रूपी बाजीराव के पोस्टर को अपने अनावरण के लिए रणवीर का तकरीबन डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा।

ranveer singh

फर्स्ट ऑफिशयल पोस्टर के रूप में प्रचारित इस इवेंट पर रणवीर उसी अंदाज में पहुंचे, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। रणवीर ने पोस्टर लॉन्च के बाद जोशीले अंदाज में लोगों का खूब मनोरंजन किया।

ranveer singh

फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा, बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं। रणवीर ने कहा, “फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ संजय लीला भंसाली एक का एक पुराना सपना है और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित भंसाली ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभारी हूं।” यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

deepika ranveer
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो