सड़क पार कर रहे युवक को कुचलकर भागी कार
ग्वालियरPublished: Oct 23, 2016 01:15:00 am
सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक
कार लेकर भाग निकला। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला
दर्ज किया है।
ग्वालियर. सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज किया है। हादसा शुक्रवार को पुरानी छावनी में हुआ था। गोपालपुरा निवासी कृष्णा पाल (21) पुत्र जवाहर सिंह सड़क पार कर रहा था। तभी सफेद रंग की कार ने उसे कुचल दिया। अस्पताल में इलाज होने के बाद कृष्णा ने दम तोड़ दिया।