script

चोटिल निकिन तिमैया भारतीय हॉकी टीम से बाहर 

Published: Nov 05, 2015 10:53:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड निकिन तिमैया कंधे की चोट के कारण हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए है। 

बेंगलुरु। भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड निकिन तिमैया कंधे की चोट के कारण हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए है। 

तिमैया की जगह मिडफील्डर दानिश मुज्तबा को टीम में शामिल किया गया है। तिमैया के अलावा डिफेंडर गुरमैल सिंह, फारवर्ड सतबीर सिंह और युवराज वाल्मीकि भी 18 सदस्यीय टीम से बाहर हो गए है। 

hockey

मुज्तबा के अलावा ललित उपाध्याय और तलविन्दर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। हॉकी इंडिया के चयन समिति के सदस्य हरबिन्दर सिंह ने कहा,” अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान निकिन चोटिल हो गये थे और डाक्टरों ने उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। एस वी सुनील कोठाजीत सिंह के साथ पहले ही न्यूजीलैंड से वापस आ गए थे। सर्वश्रेष्ठ टीम के निर्माण के लिए हम सभी को मौका दे रहे हैं।”

hockey

टीम निदेशक और मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा ”टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में गजब की एकजुटता दिखा रहे हैं और उनके खेल में भी सुधार देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हमें अपनी कमजोरियों और ताकत को परखने का मौका मिल जाएगा। हम इसको लेकर उत्साहित हैं और इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आया है। हमें टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले होने की उम्मीद है और कोशिश रहेगी कि कुछ बेहतर परिणाम दे पाएं।”

ट्रेंडिंग वीडियो