scriptगुरुवार है भगवान विष्णु का दिन,ऐसे करें प्रसन्न  | worship of lord vishnu on thursday gives prosperity | Patrika News
ग्वालियर

गुरुवार है भगवान विष्णु का दिन,ऐसे करें प्रसन्न 

विवाह न होना, आर्थिक
समस्या का होना और मानसिक
शांति जैसी समस्याएं हैं तो
ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ
आसान से उपाय करें जिनसे
मनोकामना जरूर पूरी होगी।

ग्वालियरJan 04, 2017 / 10:37 pm

rishi jaiswal

bhagwan vishnu

lord vihnu

ग्वालियर। शांति व प्रसन्नता के लिए गुरुवार का दिन विशेष दिन माना जाता है। क्यूंकि यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। अक्सर कहा जाता है कि भगवान विष्णु आसानी से प्रसन्न नहीं होते। साथ ही अगर उनकी सच्चे मन से अराधना करें तो वो जरूर कृपा बरसाएंगे।
ज्योतिष पंडित सुनील शर्मा (ग्वालियर) के अनुसार शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
गुरुवार को पूजा में यह जरूर करें:-

1. वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
2. गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करें, अगर ऐसा नहीं हो सकता तो पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक करें अगर केसर नहीं हैं, तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।
यह भी पढें रावण और कुंभकरण ने लिए थे तीन जन्म, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

विष्णु भगवान को बेहद प्रिय है पीला रंग

गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
मान्यता के अनुसार आज के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन संपत्ति का वरदान देते हैं। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीली वस्तुओं का दान किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ आज कुछ चीजों को करने से परहेज करना भी बहुत जरूरी माना जाता है।
यह भी पढें आपकी कुंडली में हैं ये योग, तो आप बहुत आगे तक जाएंगे

यह करें और यह न करें इस दिन जानें

1. सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
2. पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।

3. इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
4. गुरुवार की पूजा विधिविधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है। 

यह भी पढें श्री भैरव अष्टमी पर्व: इनकी उपासना से दूर होते है सभी पाप, ताप व कष्ट
5. आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए। 

6. अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।
7. भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है

8. आज के दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए।
9. आज के दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने को चाहिए। 

10. आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए।

11. जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए।
यह भी पढें मनोकामना पूर्ति के लिए ऐसे करें श्री गणेश की पूजा

मनोकामना को पूरा करने वाला दिन

ऐसी कई समस्याएं हैं जैसे विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक शांति ऐसे में यदि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करें तो मनोकामना जरूर पूरी होगी।
हिंदू पौराणिक ग्रंथों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है। इस दिन यदि कोई भक्त सच्चे मन से श्रीहरि को प्रसन्न करता है तो उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। मनुष्य के जीवन में ऐसी कई समस्याएं हैं जैसे विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक शांति ऐसे में यदि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करें, तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। 
यह भी पढें कलयुग के एकमात्र प्रत्यक्ष देव हैं भगवान सूर्य, ऐसे करें पूजा मिलेगी सफलता

गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद ऊं नमों भगवते वासुदेवायमंत्र का जप करें। और फिर भगवान विष्णु जी की पूजा करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। 
यदि जन्मकुंडली में गुरु दोष हो तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़,चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी का दान करें। 
गुरुवार के दिन लेन देन थोड़ा संभलकर करें और अगर कोई इस दिन धन मांगने आता है तो धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। 
गुरुवार को शाम के समय केले के वृक्ष के आगे दीप दान करके कोई न कोई मिठाई चढ़ा कर अगर हो सकें तो बेसन की मिठाई को ही अर्पित करें और लोगों में बांट दें।
यह भी पढें  इस शिवलिंग के आशीर्वाद से अटलजी बने थे प्रधानमंत्री!

गुरुवार को करें ये 5 काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

गुरुवार को बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।
1. पीले रंग के कपड़े पहनने : गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़ें पहने जाते हैं।
यह भी पढ़ें तिलक, वार के अनुसार लगाएं मिलेगा शुभ फल

2. विष्णु भगवान की पूजा : गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

3. केले के पेड़ की पूजा: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबहसुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।
4. पीले रंग की चीजें दान :  गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़ें, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

5. सत्यनारायण की कथा : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनाराय ण की कथा पढ़ते हैं। 

Home / Gwalior / गुरुवार है भगवान विष्णु का दिन,ऐसे करें प्रसन्न 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो