scriptभूकंपः पाक में मृतक संख्या तीन सौ तक पहुंची | deathe toll reached three hundred in pakistan earthquake | Patrika News

भूकंपः पाक में मृतक संख्या तीन सौ तक पहुंची

Published: Oct 28, 2015 01:37:00 am

Submitted by:

Jyoti Kumar

पाकिस्तान में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बुधवार तक तीन सौ के करीब पहुंच गई। 1600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। अमेरिका दौरे के बाद लंदन में रुके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस प्राकृतिक आपदा के फौरन बाद वतन वापस आ गए। 

पाकिस्तान में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बुधवार तक तीन सौ के करीब पहुंच गई। 1600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। अमेरिका दौरे के बाद लंदन में रुके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस प्राकृतिक आपदा के फौरन बाद वतन वापस आ गए। 

दुबई में इंग्लैंड से टेस्ट मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने भी कोई जश्न नहीं मनाया और देश लौटते ही भूकंप पीडि़तों की मदद की बात कही।


अफगानिस्तान में 83 तक पहुंची मरने वालों की संख्या
वहीं अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। 300 लोग घायल हो चुके हैं और 4,000 के करीब घर तबाह हुए हैं। संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका है।

Earthquake In Pakistan

दूरदराज के क्षेत्रों में भूकंप के कारण भूस्खलन हो गया है और दूरसंचार सेवाएं स्थगित हो गई हैं, जिसके चलते उन जगहों पर प्रवेश मुश्किल है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीडि़तों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की है।

Earthquake In Pakistan

इतिहास के सबसे भीषण भूकंप में से एक
इस भूकंप को अफगानिस्तान-पाकिस्तान के अब तक के इतिहास में सबसे विनाशकारी माना जा रहा है। भारत, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने भूकंप प्रभावित दोनों राष्ट्रों को सहायता का प्रस्ताव रखा है।

Earthquake In Pakistan
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो