हरदा @ मुख्यमंत्री का रोड शो 5 को होगा, सभा भी करेंगे
हरदाPublished: Dec 02, 2016 11:14:00 am
तैयारियों में जुटा प्रशासन, लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे सीएम
chief minister shivraj singh chouhan
हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 दिसंबर को हरदा आएंगे। वे यहां रोड शो करेंगे। नगर पालिका द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण व स्वीकृत कार्यों के भूमिपूजन के अलावा मुख्यमंत्री आमसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम का दौरा तय होते ही जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ५ दिसंबर को आएंगे। उनका विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर सीएम हाउस भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री कमल पटेल के साथ गए भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री ने 25 नवंबर को आने की बात कही थी। हालांकि २४ नवंबर को उनका दौरान निरस्त होने की सूचना मिली। तब यह कहा गया था कि मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को आएंगे। संभवत: इस महीने होने वाले नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव में भाजपा को लाभ दिलाने के लिए वे शहर विकास संबंधी प्रमुख घोषणाएं कर सकते हैं।
——————————-