scriptभाजपाइयों की हवाई बयानबाजी से सावधान रहे जनता: रामवीर | BSP Leader Ramveer Upadhyay said people be alert statements of BJP Leaders | Patrika News
हाथरस

भाजपाइयों की हवाई बयानबाजी से सावधान रहे जनता: रामवीर

बसपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा आज ये भूल गयी कि महंगाई की मार से जनता त्रस्त है।

हाथरसDec 03, 2016 / 04:51 pm

मुकेश कुमार

BSP Leader, Ramveer Upadhyay

BSP Leader, Ramveer Upadhyay

हाथरस। बसपा नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी आज ये भूल गयी कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। बसपा नेता शुक्रवार को सहपऊ ब्लॉक के गांव चमरपुरा में पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय समेत कई बसपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा की कथनी-करनी में अंतर
रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई की मार से पीड़ित है। भाजपा के सत्ता में आते ही रोटी, कपड़ा और मकान के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा के लोग सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इसलिए भाजपा नेताओं की हवाई बयानबाज़ी से प्रदेश की जनता सावधान रहे।

2017 में बसपा की बनेगी सरकार
बसपा नेता ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी। साथ ही उन्होंने जनता से वादा किया कि जिले के किसानों एवं आम जनता को 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली सस्ती भी होगी। वहीं इस मौके पर विनोद उपाध्याय ने कहा कि जिले में किसी तरह की गुंडागर्दी को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। यदि सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो