scriptयहां है आशिकों का अस्पताल, आए दिन होती है पिटाई | Community health center sasni hathras is lover’s point | Patrika News

यहां है आशिकों का अस्पताल, आए दिन होती है पिटाई

locationहाथरसPublished: Nov 24, 2016 04:01:00 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

 एक अस्पताल ऐसा भी है, जो आशिकों का अस्पताल बन गया है। यहां मरीज कम और आशिक अधिक आते हैं। उनकी समय-समय पर पिटाई होती रहती है।

love affairs

love affairs

हाथरस। आपसे कोई पूछे कि अस्पताल में क्या होता है, तो जवाब मिलेगा इलाज। फिर सवाल कि किस तरह का इलाज तो जवाब यही है कि हर तरह का इलाज। हम आपको बताते हैं कि हर अस्पताल में ऐसा नहीं है। एक अस्पताल ऐसा भी है, जो आशिकों का अस्पताल बन गया है। यहां मरीज कम और आशिक अधिक आते हैं। उनकी समय-समय पर पिटाई होती रहती है, लेकिन इसका कोई असर नहीं है।


सासनी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
हम बात कर रहे हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) सासनी की। यह अस्पताल एकांत में बना हुआ है। मरीज भी कम पहुंचते हैं। बस यही बात आशिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह अस्पताल आशिकों का पिकनिक पॉइंट बन गया है। इस ओर न तो पुलिस और न ही अस्पताल प्रशासन का ध्यान है। अस्पताल में कई बार आशिकों को पकड़ कर काफी बेज्जत किया गया है। मगर यहां आशिकों का आना जाना जारी है।


पति की प्रेमिका की पिटाई
ऐसी ही घटना गत दिवस हुई। अस्पताल में एक महिला अपने आशिक के साथ बैठी थी। आशिक की पत्नी को किसी तरह इसकी जानकारी हो गई और वह सीएचसी पहुंच गई। आशिक अपनी महबूबा से बात कर रहा था। यह देख आशिक की पत्नी ने अपने हाथ में चप्पल उतार ली और जमकर महिला की पिटाई कर दी, जिससे महिला जमीन पर गिर गई। फिर क्या था, जमीन पर गिरी महिला पर आशिक की पत्नी लात घूंसों के साथ टूट पड़ी। नीचे पड़ी महिला को पीटते-पीटते घायल कर दिया। महिला की आंख और चेहरा सूज गया। यह देख अस्पताल में लोगों को जमघट लग गया। किसी प्रकार अपना मुंह छिपाकर महिला ने भीड़ से निकलकर भागने में अपनी भलाई समझी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो