scriptमांस मिलने की खबर से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता | Bajrang Dal activists angered by news of meat | Patrika News

मांस मिलने की खबर से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता

locationहजारीबागPublished: Dec 03, 2016 03:59:00 pm

अफवाहों से बचने की अपील की गई वहीं अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आने की चेतावनी भी दी गई।

Bajrang Dal

Bajrang Dal

हजारीबाग। बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे और दुकानों को बंद करा दिया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार ठाकुरबाड़ी के पास प्रतिबंधित मांस मिलने की खबर से बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश में हैं।

ठाकुरबाड़ी से लेकर बस स्टैंड तक की सभी दुकानें बंद रहीं, बसों का संचालन ठप है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और शहर में 
तनाव का माहौल है। पूरे शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की गई वहीं अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आने की चेतावनी भी दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो