scriptकोडरमा-हजारीबाग-रांची रेल लाइन पर हुआ विस्‍फोट, 1 मौत, 8 मजदूर घायल | Blast on the koderma to ranchi rail line | Patrika News

कोडरमा-हजारीबाग-रांची रेल लाइन पर हुआ विस्‍फोट, 1 मौत, 8 मजदूर घायल

locationहजारीबागPublished: Jul 10, 2016 03:33:00 pm

सुरंग निर्माण के दौरान कोडरमा-हजारीबाग-रांची रेल लाइन पर जमकर एक विस्फोट हो गया। जिसमें गिरिडीह के आठ मजदूर घायल हो गए…

Lightning

Lightning

बरकाकाना। सुरंग निर्माण के दौरान कोडरमा-हजारीबाग-रांची रेल लाइन पर जमकर एक विस्फोट हो गया। जिसमें गिरिडीह के आठ मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार बरकाकाना के हेहल के समीप शनिवार शाम हादसा उस समय हुआ। घटना के बाद निर्माण स्थल पर सन्नाटा पसर गया। हादसा जब पहाड़ के बीच बन रहे सुरंग को उड़ाने के लिए छेद कर मजदूर उसमें बारुद डाल रहे थे तब हुआ।

इस बीच, बारिश के साथ बिजली गिरने से उसमें विस्फोट हो गया और आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल कंपनी के पदाधिकारी आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स ले गए। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो