scriptकोलाराडो में गोलीबारी, 3 लोगो की हुई मौत, आरोपी को किया गिरफ्तार | Firing in colorado, 3 people died, accused arrested | Patrika News

कोलाराडो में गोलीबारी, 3 लोगो की हुई मौत, आरोपी को किया गिरफ्तार

Published: Nov 28, 2015 10:34:00 am

Submitted by:

barkha mishra

अमेरिका में एक बार फिर से सरेराह गोलीबारी की वारदात हुई। कोलाराडो शहर में हुई गोलीबारी में तीन लोगो की मौत और 11 लोगों के घायल सूचना है।

अमेरिका में एक बार फिर से सरेराह गोलीबारी की वारदात हुई। कोलाराडो शहर में हुई गोलीबारी में तीन लोगो की मौत और 11 लोगों के घायल सूचना है। हॉलांकि पुलिस ने गोलीबारी के करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी गोलीबार के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक एबॉर्शन क्लीनिक के अंदर से पुलिस पर गोलियां चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस वारदात से ज्यादा लोगो को हानि ना पहुंचे इसके लिए पहले ही शहर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था।

पुलिस ने क्लीनिक के आसपास की इमारतों में मौजूद लोगों को हटा दिया था। जिस क्लिनिक में हमलावर घुसा था उसे प्लैन्ड पेरेन्टहुड आॅर्गेनाईज़ेशन नामक संस्था चलाती है।

इस संस्था के खिलाफ पहले भी महिलाओं के गर्भपात कराने के कारण इसके खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो