script

इलाज का अजीब तरीका, क्रूड ऑयल में डुबा कर किया जाता इलाज

Published: Nov 08, 2016 04:59:00 pm

ईरान के पास अजरबेजान के नाफतलान में दुनिया का मशहूर हेल्थ सेंटर है, यहां पर बाथ ट्रीटमेंट करवाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं,  लोग यहां सिर्फ क्रूड ऑयल में नहाने के लिए यहां आते हैं…

Bathing in Crude Oil

Bathing in Crude Oil

नाफतलान। ईरान दुनिया में तेल निर्यात के लिए मशहूर देश है। ईरान के पास अजरबेजान के नाफतलान में दुनिया का मशहूर हेल्थ सेंटर है। यहां पर बाथ ट्रीटमेंट करवाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर क्रूड ऑयल में नहाने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। दुनिया भर से लोग यहां सिर्फ क्रूड ऑयल में नहाने के लिए यहां आते हैं।

Bathing in Crude Oil






















यहां पर स्किन,नसों के रोग और जोड़ो के दर्द का इलाज किया जाता है। इसके लिए क्रूड ऑयल को बहुत से तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लोगों इसमें नहाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए 130 लीटर क्रूज तेल से भरे बाथ टब में 40 डिग्री तापमान पर मरीज को नहलाया जाता है।

Bathing in Crude Oil





















 
 
लोगों के कहना है कि इससे उनकी हड्डियों को बहुत आराम मिला, लेकिन तेल में मौजूद केमिकल के कारण उन्हें ज्यादा देर तक नहाने से मना किया गया। डॉक्टरों को कहना है कि मरीज को दिन में एक बार और वो भी सिर्फ 10 मिनट के लिए क्रूड ऑयल में नहाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर इसके लिए 10 दिन को कोर्स करने की सलाह दी जाती है।

Bathing in Crude Oil




















ट्रेंडिंग वीडियो