scriptखर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये टिप्स, तुरंत मिलेगा फायदा | snoring solutions home remedies | Patrika News

खर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये टिप्स, तुरंत मिलेगा फायदा

Published: Aug 25, 2016 11:59:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

इन उपयों के आधार पर खर्राटों की परेशानी को इन घरेलू खत्म किया जा सकता है

snoring

snoring

नई दिल्ली। कई लोगों को खर्राटे की समस्या रहती है। यह समस्या स्ट्रेस, गलत डाइट प्लान, नशा और हॉर्मोनल में बदलाव आदि के कारण होती है। खर्राटों से न सिर्फ खुद खर्राटे लेने वाला बल्कि उसके आसपास सोने वाले लोग भी परेशान रहते हैं। खर्राटे कई यह सर्दी, खासी और बुखार का संकेत भी होते है। यहां हम आपको बता रहे हैं खर्राटों की समस्या को दूर करने के आसान घरेलू उपाय।

– नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करें। ऐसा करने पर गले की नसों में होने वाली सूजन ठीक होती है और खर्राटों में राहत मिलती है।

– सोने से पहले एक चम्मच शहद पीएं। इससे गले की नशों मं आराम मिलेगा और खर्राटों की समस्या भी खत्म होगी।

– एक गिलास पानी में पुदीने के तेल की 4-5 बूंदें डालकर इससे गरारे करें। खर्राटों में तुरंत आराम मिलेगा।

– एक कप पानी में एक अदरक का छोटा टुकड़ा उबालकर 5 मिनट बाद में एक चम्मच शहद मिलाकर पींए। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। खर्राटों की समस्या खत्म होगी।

– रात को सोने से पहले एक चम्मच ऑलिव ऑयल गुनगुना करके पीएं। ऐसा करने पर खर्राटों की समस्या दूसरी होगी।

– रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीएं। ऐसा करने पर सांस की नली खुलती और खर्राटों से राहत मिलती है।

– 2-4 लहसुन की कली को सरसों के तेल में डालकर गर्म करें और इस तेलसे सीने की मालिश करें। इससें सांस की रूकावट दूर होगी।

– घी को गर्म करें। इसके बाद गुनगुना होने के बाद 2 या 3 बूंदे नाक में डालें। रोज रात को सोने से पहले ऐसा करने पर खर्राटों में राहत मिलेगी।

– एक कप पानी में आधा-आधा चम्मच चायपत्ती, अदरक पाउडर, दो लौंग और नींबू के रस को उबालें। इस काढ़े को रात में सोने से पहले पीएं।

– बॉडी में पानी की कमी से नाक और गले में कफ बढ़ जाता है जिससें सांस में रूकावट आती है। दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो