scriptछुटि्टयां बनाती है आपको हेल्दी | Vacations make you healthy and happy | Patrika News
स्वास्थ्य

छुटि्टयां बनाती है आपको हेल्दी

स्वीडिश कानून के
मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को साल में पांच सप्ताह की सवैतनिक छुट्टी मिलती है

May 26, 2015 / 11:24 am

दिव्या सिंघल

holidays

holidays

गर्मी में यदि सबसे अच्छा कुछ लगता है तो वे हैं-छुटि्टयां। बच्चों और गृहिणियों को इनका खूब इंतजार रहता है। दरअसल छुटि्टयां हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी हंै। अमरीका सहित कई देशों में हुए महžवपूर्ण शोध भी इसे जरूरी मानते हैं।

छुटि्टयों में आती हैं मीठी नींद
नासा के पायलटों और अंतरिक्ष यात्रियों में नींद की समस्या को लेकर वैज्ञानिक मार्क रोजकाइंड ने अध्ययन किया। उन्होंने 10 से 12 दिन की छुट्टी बिताने के लिए न्यूजीलैंड जाने वाले 15 लोगों की कलाई पर एक डिवाइस बांधा, जो नींद “क्वांटिटी और क्वालिटी” का पता लगा सकता था। अध्ययन में पाया गया कि छुटि्टयों के 2-3 दिन में ही सभी लोग औसतन एक घंटा अच्छी नींद लेने लगे और उनकी प्रतिक्रियाओं में भी 80 फीसदी का इजाफा हो गया।

मिलती है बंपर खुशी
छुटि्टयों के बाद ताजगी का एहसास केवल छुट्टी जाने वाले को ही नहीं बल्कि आसपास के माहौल और मिलने-मिलाने वालों पर भी पड़ता है। दरअसल छुटि्टयां बिताने से मिलने वाली खुशी तेजी से फैलती है। जिसमें एक साथ कई लोग खुश होते हैं।

कानून में है छुट्टी
स्वीडिश कानून के मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को साल में पांच सप्ताह की सवैतनिक छुट्टी मिलती है। गर्मी के दिनों में कर्मचारी चार सप्ताह की लगातार छुट्टी ले सकता है। जर्मनी, ब्रिटेन और नीदरलैंड जैसे देशों में भी कर्मचारियों को साल में 20 दिन तक सवैतनिक अवकाश देना जरूरी है।

दिल के लिए फायदेमंद
छुटि्टयों पर नहीं जाने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 30 प्रतिशत तक अधिक होता है। वहीं, महिलाओं में यह खतरा 50 प्रतिशत तक होता है। इसके अलावा छुटि्टयां नहीं लेने वाली महिलाओं में अवसाद का खतरा भी अधिक रहता है।

Home / Health / छुटि्टयां बनाती है आपको हेल्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो