scriptकुछ महिलाओं को क्यों पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे? | Why some women have twin children | Patrika News
स्वास्थ्य

कुछ महिलाओं को क्यों पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे?

इन निष्कर्षों से शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि वे एक ऐसा जेनेटिक टेस्ट का
तरीका विकसित कर लेंगे, जिससे किसी महिला की ऐसी स्थिति की संभावना की
पहचान की जा सके

May 04, 2016 / 09:38 pm

जमील खान

Twin Children

Twin Children

न्यूयॉर्क। कुछ महिलाओं के जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे दो जीन को जिम्मेदार बताया है। हालांकि इसकी जानकारी बहुत पहले से है कि अगर किसी महिला के महिला रिश्तेदारों में किसी के जुड़वां बच्चे होते हैं तो उसके
द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन इसके पीछे के जीन का अभी तक पता नहीं चल पाया था।

शोधकर्ताओं में से एक नीदरलैंड के व्रिजे विश्वविद्यालय, एम्सटर्डम के बॉयोलॉजिकल साइकोलॉजिस्ट डोरेट बूमस्मा ने बताया, लोगों की इस सवाल में बहुत ज्यादा रुचि है कि क्यों कुछ महिलाओं के जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। इसका जवाब काफी आसान है और हमारे निष्कर्षों से पहली बार उस जीन की पहचान करने में सफलता मिली है।

यह शोध अमरीकन जर्नल ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित किया गया है। इन निष्कर्षों से शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि वे एक ऐसा जेनेटिक टेस्ट का तरीका विकसित कर लेंगे, जिससे किसी महिला की ऐसी स्थिति की संभावना की पहचान की जा सके।

Home / Health / कुछ महिलाओं को क्यों पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो