script#Emmys2016: ‘गेम ऑफ  थ्रोन्स’ की धूम, रेड कारपेट पर प्रियंका के जलवे | # Emmys2016:Game of Thrones breaks record,Priyanka Chopra slays the red carpet. | Patrika News
Uncategorized

#Emmys2016: ‘गेम ऑफ  थ्रोन्स’ की धूम, रेड कारपेट पर प्रियंका के जलवे

Awards में जहां टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने बाजी मारी, वहीं प्रियंका बनीं रेड कारपेट पर सबकी आंख का तारा …

Sep 19, 2016 / 04:11 pm

dilip chaturvedi

priyanka0

priyanka0



समारोह के अन्य बड़े विजेताओं में ‘द पीपल वी.ओ.जे. सिम्पसन : अमेरिकन क्राइम स्टोरी’ ने भी अपना नाम दर्ज कराया, जिसने आउटस्टैंडिंग लिमिटेड सीरीज समेत पांच पुरस्कार हासिल किए। ‘वीप’ को लगातार दूसरी बार आउटस्टैंडिंग कॉमेडी श्रृंखला का पुरस्कार मिला, जबकि उसकी अभिनेत्री लुईस ड्रेफ्स को पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रमुख हास्य अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज सहित 12 वर्गों में पुरस्कार मिले

वहीं जेफ्री टैंबर ने ‘ट्रांस्पेरेंट’ में किन्नर महिला के किरदार के लिए लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट हास्य अभिनेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ‘डाउनटाउन एबी’ में अपनी भूमिका के लिए डेम मैगी स्मिथ को उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। रामी मलिक को ‘मिस्टर रोबोट’ में अपने किरदार के लिए ड्रामा सिरीज में उत्कृष्ट प्रमुख अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

रेड कारपेट पर छाई प्रियंका की लालिमा


इस अवॉर्ड समारोह में जहां गेम ऑफ थ्रोन्स की धूम रही, वहीं मंच और रेड कारपेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री पर सबकी नजरें टिकी रहीं। जी हां, प्रियंका पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो 68वें एमी अवॉड्र्स में रेड कारपेट पर नजर आई हैं। इस अवॉर्ड शो को टीवी का ऑस्कर कहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा यहां पर रेड कारपेट पर रेड गाउन में नजर आईं, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।


हम आपको बता दें कि प्रियंका के इस लुक की हर तरफ काफी तारीफ हो रही है। प्रियंका इस शो में अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए मंच पर दिखाई दीं। प्रियंका के लिए ये ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था। इसके अलावा प्रियंका ने ब्रायन एटवुड के हील्स पहने रखा था। प्रियंका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं। इसके दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। 

priyanka-chopra-emmys-2016-620×413.jpg”>

गोयाकि प्रियंका इस साल ऑस्कर में इस भूमिका के लिए पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों ही फोब्र्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा टॉप टेन में थीं। वो लिस्ट में 8वें नंबर पर थीं।

Home / Uncategorized / #Emmys2016: ‘गेम ऑफ  थ्रोन्स’ की धूम, रेड कारपेट पर प्रियंका के जलवे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो