script

हॉलीवुड अभिनेता मार्क रफ्फालो ने खुद को बताया बिहारी

Published: Aug 31, 2015 08:32:00 pm

उन्होंने लिखा, मैं 100 प्रतिशत न्यूयॉर्कवासी हूं, साथ ही मैं 100 प्रतिशत बिहारी भी हूं

Mark Ruffalo

Mark Ruffalo

न्यूयॉर्क। हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय फिल्म श्रंखला “एवेंजर्स” में ताकतवर सुपरहीरो “हल्क” की भूमिका निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता मार्क रफ्फालो ने “सोलर बिहार” परियोजना का समर्थन करते हुए लोगों से स्थायी और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का आग्रह किया। मार्क ने शुक्रवार को टि्वटर पर बिहार की परियोजना का समर्थन किया।
Mark Ruffalo
उन्होंने लिखा, मैं 100 प्रतिशत न्यूयॉर्कवासी हूं, साथ ही मैं 100 प्रतिशत बिहारी भी हूं। इस ट्वीट को रविवार को बॉलीवुड कलाकार अदिती राव हैदरी ने साझा किया और रफ्फालो की सराहना की।
Mark Ruffalo
उनके आधिकारिक वेबसाइट पर इस अभियान के बारे में लिखा है, “सोलर बिहार” एक गैर सरकारी संगठन सोलर विलेज परियोजना का हिस्सा है जो भारतीय और अफ्रीकी मूल के परिवारों तथा व्यक्तियों को सौर ऊर्जा प्रणाली मुहैया करवाकर, उसके रखरखाव और इस्तेमाल में मदद देकर उनके जीवन में सुधार करने में मदद कर रहे हैं।
Mark Ruffalo
मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा, विनय पाठक, स्वरा भास्कर, मेयिंग चांग और नीतू चंद्रा जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर “सोलर बिहार” अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Mark Ruffalo

ट्रेंडिंग वीडियो