scriptमिरांडा लैम्बर्ट को 6 साल के प्रशंसक ने किया प्रपोज | Miranda Lambert gets proposal from six-year-old fan | Patrika News

मिरांडा लैम्बर्ट को 6 साल के प्रशंसक ने किया प्रपोज

Published: Aug 23, 2016 10:29:00 am

गायिका मिरांडा लैम्बर्ट को उसके एक 6 साल के प्रशंसक ने बकायदा घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया

Miranda Lambert

Miranda Lambert

लॉस एंजिलिस। गायिका मिरांडा लैम्बर्ट को उसके एक 6 साल के प्रशंसक ने बकायदा घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक इस प्रशंसक का नाम सेबेस्टियन है और वह शनिवार रात को न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में मेटलाइफ स्टेडियम में शो खत्म होने के बाद स्टेज के पीछे मिरांडा को एक घुटनों पर झुककर प्रपोज करते हुए अंगूठी पेश किया।



लैम्बर्ट ने वहां उपस्थित भीड़ से कहा, ‘आज मेरी सगाई हो गई।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यहां एक छह साल का लड़का है, जिसका नाम सेबेस्टिन है। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उससे शादी करुंगी और मैंने कहा, ‘हां अगले 25 सालों में’। जब वह मुझसे मिलने आया तो वह इतना भद्र है कि उसने एक घुटनों पर झुककर शादी का प्रस्ताव रखा। यह मेरा पसंदीदा प्रस्ताव कभी भी हो सकता है.. क्योंकि लड़कियों, हम इसके अधिकारी हैं। हम इसके अधिकारी हैं।’



लैम्बर्ट ने बाद में इंस्टाग्राम पर उस लड़के की तस्वीरें साझा की, जिसमें वह लड़का घुटने पर झुककर अंगूठी पेश करते हुए प्रपोज करता दिख रहा है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कहा ‘हां’! लेकिन उसे 25 सालों तक इंतजार करना होगा। यह प्यारा लड़का सेबेस्टिन थोड़ा सज्जन भी है।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो