script

Birthday: पहली अश्वेत सुपर मॉडल नाओमी कैम्पबेल का जन्मदिन है आज 

Published: May 21, 2015 03:01:00 pm

नाओमी कैम्पबेल दुनिया की पहली अश्वेत सुपर मॉडल मानी जाती है। वह एक सुपर मॉडल
होने के … 

naomi campbell

naomi campbell

नाओमी कैम्पबेल दुनिया की पहली अश्वेत सुपर मॉडल मानी जाती है। वह एक सुपर मॉडल होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री, गायिका तथा बिजनेसवूमेन भी है। नाओमी कै म्पबेल का जन्म आज ही के दिन 22 मई 1970 को एक अफ्रीकन परिवार में लंदन में हुआ था।

नाओमी की मां एक डांसर थी तथा वह बचपन से ही नाओमी को मॉडल बनाना चाहती थी। नाओमी कैम्पबेल ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति मात्र सात वर्ष की आयु में एक म्यूजिक वीडियो में दी। 1980 के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। वह 1987 में अन्तरराष्ट्रीय मैग्जीन वॉग के कवर पेज पर छपने वाली पहली अश्वेत मॉडल बनी। इसके बाद उन्होंने वापस मुड़कर नहीं देखा।

1990 के दशक के दौरान उन्हें पांच अन्य मॉडल टर्लिगटन, इवेंजलिस्टा, क्रॉफोर्ड, क्लाउडिया शिफर तथा केट मॉस के साथ मिलाकर सुपर एलिट मॉडल क्लब में शामिल किया गया। उन्होंने अपने न्यूड पोज दिए थे जिनके लिए उनकी काफी सराहना की गई। 

ट्रेंडिंग वीडियो