script#OSCAR2016:किसके कहने पर प्रियंका ने दिया रेड कारपेट पर पोज | Oscars 2016: Priyanka Chopra stuns in white at Oscars red carpet | Patrika News

#OSCAR2016:किसके कहने पर प्रियंका ने दिया रेड कारपेट पर पोज

Published: Feb 29, 2016 06:59:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह को बॉलीवुड के किसी कलाकार ने होस्ट किया…

priyanka chopra

priyanka chopra

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार देर रात 88वें अकादमी पुरस्कार समारोह के रेड कारपेट पर नजर आईं। प्रियंका ने सफेद ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था और वह बड़े ही दिलकश अंदाज में रेड कारपेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दे रही थीं।

पिछले साल एबीसी के थ्रिलर क्वांटिको से शोहरत के एक नए मुकाम पर पहुंचने वालीं पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्‍कर में सफेद पोशाक के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। प्रियंका लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने मंच पर नजर आईं। डेली मेल अखबार के मुताबिक, उन्होंने करीब 55 करोड़ रुपए के जेवर पहन रखे थे। बता दें कि पहली बार इस समारोह को बॉलीवुड के किसी कलाकार ने होस्ट किया। 


रेड कारपेट पर एक एंकर माइकल स्ट्राहन ने जब प्रियंका से पूछा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड के रेड कारपेट कितने अलग हैं, तो प्रियंका ने कहा, यह बॉलीवुड की तरह ही है। उनसे जब पूछा गया कि रेड कारपेट पर सही तरीके से पोज कैसे दिया जाए, तो प्रियंका ने अपना दाहिना पैर आगे करते हुए कमर पर हाथ रखकर थोड़ा आगे की ओर झुकते हुए पोज देकर दिखाया।

प्रियंका को अपने पहले अमेरिकी शो क्वांटिको के लिए काफी सराहना मिली है और अब वह हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी दिखाई देंगी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो