script

क्वांटिको के सेट पर घायल हुई प्रियंका, सिर पर आई गंभीर चोट

Published: Jan 14, 2017 02:52:00 pm

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘क्वांटिको सीजन 2’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोटिल हो गई है। उनके सिर में चोट लगी है

PC

PC

न्यूयॉर्क। बॉलवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘क्वांटिको सीजन 2’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोटिल हो गई है। उनके सिर में चोट लगी है। बताया गया कि अभिनेत्री को यह चोट सीरियल की शूटिंग के दौरान लगी। प्रियंका के स्पोक्सपर्सन ने इस खबर की पुष्टि की है। 

एक्शन सीन करते हुए लगी प्रियंका का चोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद प्रियंका को तुरंत हास्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया और इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। प्रियंका के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि एक्ट्रेस का यह चोट ‘क्वांटिको सीजन 2’के एक एक्शन सीन के दौरान लगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। जिससे उनके सिर में चोट आई गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीसी फिलहाल आराम कर रही है। 

pc

26 मई, 2017 को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच
बेवॉच की एक्ट्रेस प्रियंका ने एबीसी नेटवर्क की सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश नाम की एफबीआई एजेंट का रोल निभाया है। बता दें प्रियंका हाल ही में सपंन्न हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दौरान चर्चा में आई थी। समारोह में पीसी ने राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गोल्डन गाउन को पहन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके अलावा प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में प्रियंका विलेन के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 मई, 2017 को रिलीज होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो