scriptAchievement: ‘हॉलीवुड रॉयल्स’ कैटेगरी में प्रियंका, ‘W’ के कवर पर आएंगी नजर | Priyanka Chopra is Hollywood royalty and we have W magazine's word for it. | Patrika News

Achievement: ‘हॉलीवुड रॉयल्स’ कैटेगरी में प्रियंका, ‘W’ के कवर पर आएंगी नजर

Published: Sep 13, 2016 04:59:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

1971 से पब्लिश हो रही है डब्ल्यू…इसका सर्कुलेशन 4 लाख से भी ज्यादा है…इसके रीडर्स में 80 प्रतिशत महिलाएं हैं…

pc1

pc1

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में एक और अचीवमेंट हासिल कर लिया है। दुनिया जीतने की ओर उन्होंने एक और कदम बढ़ाया है। जी हां, प्रियंका ने हाल ही कहा था कि वो दुनिया जीतना चाहती हैं। इस दिशा में अमेरिका की फेमस मैगजीन के कवर पर नजर आने वाला वो पहली अभिनेत्री हैं। जी हां, प्रियंका को अमेरिका की ‘डब्ल्यू’ मैगजीन ने इस साल की ‘हॉलीवुड रॉयल्स’ कैटेगरी में शामिल किया है। वे मैगजीन के एनुअल इश्यू के कवर पर नजर आएंगी।

हम आपको बता दें कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ अभी रिलीज होने वाली है, जबकि वो सिर्फ टीवी शो के जरिए अमेरिकी दर्शकों में छाई हुई हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक ओर जहां वो बराक ओबामा की गेस्ट लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, वहीं ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं। उन्हें हॉलीवुड रॉयल्स की कैटेगरी में गेम चेंजर्स बताया गया है। बता दें कि प्रियंका 14 बार इंटरनेशनल मैग्जीन्स के कवर पर नजर आ चुकी हैं। इस मैंगजीन में प्रियंका के साथ जो हस्तियां नजर आने वाली हैं, उनमें एली फैनिंग, जूलिया लुइस ड्रेफस, जोडी फॉस्टर, हैली बेरी, इरिना शायक, रामी मलेक, सिंडी क्रॉफर्ड, कान्ये वेस्ट जैसी हस्तियां भी दिखेंगी। इससे पहले ‘हॉलीवुड रॉयल्स’ के रूप में जूलियाना मूर, एलेन पेज, क्लेयर डेंस, एलिसन विलियम्स, शार्लोट कैसिरागी को चुना जा चुका है।

It’s been a while since I’ve given a screen test @wmag #TheRoyals

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


गौरतलब है कि अभी हालइ ही एक मैगजीन के कवर पेज के लिए प्रियंका टॉपलेस हुई थीं। इस फोटोशूट की 3 तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें से एक में उन्होंने सिर्फ जींस पहन रखी थी। इसी तरहएक अन्य मैगजीन के फोटोशूट में उनके आर्मपिट को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने इसमें आर्मपिट को फोटोशॉप्ड बताया था। बाद में प्रियंका खुद इस बारे में सफाई दी और कहा कि ये फोटो असली हैं।

मैगजीन के अनुसार…
प्रियंका को हॉलीवुड रॉयल्स चुने जाने पर मैगजीन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘भारत में प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएस की लुइस ड्रेफ्स की तुलना में ज्यादा पॉपुलर है। इसके अलावा प्रियंका के क्वांटिको में निभाए गए किरदार ने उन्हें अमेरिका में भी काफी मशहूर कर दिया है। प्रियंका पहले से ही फैशन वीक फेवरेट भी हैं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो