scriptQUANTICO SEASON-2: रिलीज हुआ Promo, देखिए प्रियंका का Bold अंदाज | Quantico Season 2 is renewed, Watch Bold Look of the Priyanka | Patrika News

QUANTICO SEASON-2: रिलीज हुआ Promo, देखिए प्रियंका का Bold अंदाज

Published: Mar 05, 2016 01:15:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

प्रोमो को क्वांटिको रिफ्लेक्शंस से और  मिड-सीजन प्रीमियर को इसी नाम से जारी किया गया है…

quantico

quantico

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी सीरियल क्वांटिको के मिड-सीजन के प्रीमियर का पहला लुक शनिवार को जारी किया गया है। इससे पहले जारी हुए क्वांटिको के प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा बोल्ड लुक के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में दिख रही थीं।


प्रोमो को यू-ट्यूब पर क्वांटिको रिफ्लेक्शंस से और मिड-सीजन प्रीमियर को इसी नाम से जारी किया गया है। एबीसी के शो क्वांटिको से प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज में डेब्यू किया है। प्रियंका इस शो में एलेक्स पेरिश की भूमिका में नजर आई थीं, जो एफबीआई ट्रैनी का रोल निभा रही हैं। बता दें की क्वांटिको एक साथ नौ देशों में टेलीकास्ट किया गया था। भारत में इसका प्रसारण स्टार वल्र्ड पर किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो