script

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स का एक्सीडेंट, मौत की खबर से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!

Published: Dec 28, 2016 04:16:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

लाखो-करोड़ों तक पलभर में मैसेज पहुंचाने में इंटरनेट का कोई सानी नहीं.. ब्रिटनी की मौत की खबर सैकंडों में उनके करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दी…

britney

britney

लॉस वेगास। फैंस को जब अपने चहेते सितारे के बारे में अचानक कोई बुरी खबर मिलती है, तो उनका दिल टूट जाता है। इसके पीछे वजह साफ है कि वो अपने फेवरिट स्टार को दिलो जान से चाहते हैं और उनके बारे में कुछ बुरा होते नहीं देख सकते। चाहे वह हॉलीवुड हो बॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड…कमोबेश सब जगह स्टार और उनके फैंस के बीच की बॉन्डिंग एक जैसी ही है। फैंस को उस वक्त सबसे ज्यादा झटका लगता है, जब उनके चहेते स्टार की मौत की खबर अचानक मिलती है। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के फैंस को भी इचानक यह झटका झेलना पड़ा। जी हां, सोशल मीडिया पर जैसे ही ब्रिटनी की एक्सीडेंट और उनके मौत की खबर वायरल हुई, तो देखते ही देखते उनके फैंस में हड़कंप मच गया। हम आपको बता दें कि सोनी म्यूजिक ग्लोबल के ट्विटर अकाउंट पर ब्रिटनी के मौत की खबर ट्वीट की गई।


ब्रिटनी की मौत की खबर पाकर उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोई रोने लगा, कोई चीखने लगा…देखते ही देखते ब्रिटनी के चाहने वालों के बीच गम का माहौल छा गया। इतना ही नहीं, कइयों ने तो यहां तक कह डाला कि ब्रिटनी नहीं रहीं, तो हम भी मर गए हैं। पर कुछ देर बाद पता चला कि, ब्रिटनी की मौत की खबर महज अफवाह है। दरअसल, सोनी ग्लोबल म्यूजिक का अकाउंट हैक कर इस तरह की गलत खबर फैलाई गई थी। सोनी ग्लोबल म्यूजिक के हैक किए गए ट्विटर पेज पर सोमवार सुबह दो ट्विट किए गए।

पहले ट्वीट में लिखा, ईश्वर ब्रिटनी स्पीयर्स की आत्मा को शांति दे। इसके अलावा एक गमगीन इमोजी और हैशटैग के जरिए लिखा कि, ईश्वर ब्रिटनी स्पीयर्स की आत्मा को शांति दे, 1981-2016। दूसरे ट्विट में लिखा गया, एक दुर्घटना में ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत हो गई। लेकिन इसके कुछ देर बाद इस खबर को अफवाह बताया गया, जिसमें ब्रिटनी स्पीयर्स पूरी तरह से ठीक होने की पुष्टि की गई। इस खबर केे बाद ही उसके बाद फैंस नें राहत की सांस ली। वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई हॉलीवुड व बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर मृत घोषित किए जा चुके हैं। हाल ही बॉलीवुड में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की सुसाइड करने की झूठी खबर आग की तरह फैली थी। बॉलीवुड के कई स्टार्स झूठी मौत की खबर का शिकार बन चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो