scriptप्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा घटिया काम कि नफरत करेंगे अमेरिकी, जानिए वजह | Why will America hate Priyanka Chopra | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा घटिया काम कि नफरत करेंगे अमेरिकी, जानिए वजह

Published: Sep 22, 2016 07:20:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने हॉलीवुड में इतना घटिया व बुरा काम किया है कि अमरीकी उनसे नफरत करेंगे…

priynka11

priynka11

न्यूयॉर्क। पिछले कुछ अरसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार छाई हुई हैं। वो अमरीकियों की आंख का तारा बनी हुई थीं, लेकिन प्रियंका ने ऐसा काम ही किया है कि अमराीकी उनसे नफरत करेंगे। हम आपको बता दें कि अमेरिकन टेलीविजन सीरीज क्वांटिको में काम करने के बाद रातो-रात पूरी दुनिया की नजर में आ चुकीं प्रियंका हॉलीवुड में एक बाद एक अचीवमेंट हासिल किए। उनकी लोकप्रियता व एक्टिंग कॅरियर के बढ़ते ग्राफ का ही नतीजा है कि वो फोब्र्स की उस सूची में जगह बना चुकी है, जिसमें पूरी दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 टीवी एक्ट्रेस के नाम हैं। अब, बहुत जल्दी प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच आने वाली है, लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म में ऐसा गंदा काम किया है कि इसके बाद अमेरिकी उनसे नफरत करने लगेंगे। यह बात खुद प्रियंका ने कही है।


गौरतलब है कि फिल्म बेवॉच 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी सीरीज बेवॉच पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं। ये एक नेगेटिव किरदार होगा। प्रियंका ने कहा कि इस फिल्म में वो बहुत बुरी और घटिया बनी हुई हैं। फिल्म देखने के बाद पूरा अमेरिका उनसे नफरत करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि ये बात वो गंभीरता से कह रही हैं। वो इस फिल्म में जैक एंड द रॉक के साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हैं। प्रियंका का मानना है कि वो लोगों के लिए चैंपियन और राजकुमार की तरह हैं।


इन दिनों प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त है, जिसकी वजह से वो अपना सारा वक्त अमेरिका में ही गुजार रही हैं। पिछले दिनों ये खबर भी आई थी कि प्रियंका ने न्यूयॉर्क में ही घर ले लिया है और वो वहां शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि प्रियंका ने इस खबर का खंडन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो