script160 करोड़ रंगों की रोशनी देता है ये एलईडी बल्ब, फोन से होता है ऑपरेट | LIFX led bulb gives 16m color light | Patrika News

160 करोड़ रंगों की रोशनी देता है ये एलईडी बल्ब, फोन से होता है ऑपरेट

Published: Jan 05, 2016 04:08:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मोबाइल फोन पर नोटिफिकेशन आने पर यह कई रंगो को बदलकर संकेत देता है

LIFX LED Bulb

LIFX LED Bulb

नई दिल्ली। अब एक ऐसा बल्ब भी आ चुका है जो 160 करोड़ प्रकार के रंगों में रोशनी देता है। एलईडी बल्ब को कई तरीके से डिजाइन किया जाता है। इनमें से कुछ बैटरी की मदद से चार्ज होकर बैकप देते है तो कुछ एक से ज्यादा रंगो को दिखाकर लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करते है। ऐसा एक वल्ब 16 मिलियन रेगो में रोशनी दे सकता है। इसे स्मार्टफोन से एप के तहत कंट्रोल किया जा सकता है और यह बल्ब नोटिफिकेशन्स भी दिखाता है। 

मोबाइल एप से होता है ऑपरेट
इस बल्ब को एनर्जी एफिशिएंट बनाते हुए 17 वॉट बिजली से चलने वाला बनाया गया है। एक एप और वाईफाई की मदद से इसे स्मार्टफोन के साथ अटैच किया जाता है। आप इसके रंगो को आसानी से मोबाइल एप की मदद से बदल सकते है और इसकी रोशनी को तेज और कम भी कर सकते है। LIFX कंपनी ने इसे इस तरीके से बनाया है कि रात होने पर यह अपने आप फोन एप्प से टाइम को चैक कर लाइट्स को ऑटोमेटिकली चला देता है। 



मोबाइल फोन नोटिफिकेशंस की जानकारी देता है
आपके फोन पर नोटिफिकेशन आने पर यह कई रंगो को बदलकर संकेत देता है और ऐसे एक से ज्यादा बल्बो को अटैच करने से यह घर में अलग तरह का माहौल बना देता है, इसके साथ फोन पर मूड सैट करने से रंग भी बदलता है और म्यूजिक सुनने से यह डीजे लाइट्स को शो करता है। इस बल्ब को आप घर के बाहर से भी कंट्रोल कर सकते है, इसे लेकर कंपनी का कहना है कि नई तकनीक से आने वाले समय में घर के सिक्योरिटी फीचर्स को बढ़ाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो