scriptइन दो राशियों को छोड़ कर बाकी को मिलेगी गुड़ न्यूज | Aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

इन दो राशियों को छोड़ कर बाकी को मिलेगी गुड़ न्यूज

आज मूल नक्षत्र तथा सूर्य-चन्द्रमा की युति के चलते धू्म्र तथा शूल नामक दो अशुभ योग बन रहे हैं

Dec 01, 2016 / 09:47 am

सुनील शर्मा

astro weekly horoscope prediction, palmistry

astro weekly horoscope prediction, palmistry

आज मूल नक्षत्र तथा सूर्य-चन्द्रमा की युति के चलते धू्म्र तथा शूल नामक दो अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में दिसंबर का पहला दिन कई लोगों के लिए खासी परेशानी लाने वाला होगा, विशेष तौर पर कर्क तथा वृश्चिक राशि को संभल कर रहने की जरूरत है। बाकी राशि वाले लोग यदि धैर्य रखें तो आज का दिन उनके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लाएगा।

ये भी पढ़ेः अपनी राशि अनुसार करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट

ये भी पढ़ेः एक रोटी के इस उपाय से चमकेगी किस्मत, बन जाते हैं सारे बिगड़े काम

मेष –
अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी।

वृष – आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसंन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखे। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन – आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते है। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझे।

ये भी पढ़ेः गणेशजी के मंदिर में बनाएं उल्टा स्वास्तिक, सात बार बनते ही पूरी होती है मनमांगी मुराद

ये भी पढ़ेः एक रुपए के इस टोटके से चुटकी बजाते ही होते हैं सारे काम

कर्क –
आपका जिद्दी रवैया नुकसान दायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी।
 
सिंह – आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या – आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते है। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहे।

ये भी पढेः एक रुपए के इस टोटके से चुटकी बजाते ही दूर होती है पैसे की तंगी, बन जाते हैं सारे काम

ये भी पढ़ेः इस गुप्त मंत्र को सुनने और बोलने से ही दूर हो जाती हैं सारी समस्याएं

तुला –
दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे।

वृश्चिक – आपकी बातों से कोई खास नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे।

धनु – युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी, मेहनत करने में पीछे न हटे पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढेंगे।

ये भी पढ़ेः अगर आपके हाथ में हैं ये निशान तो अगले कुछ ही समय में आप बनेंगे करोड़पति

ये भी पढ़ेः इन 13 उपायों में से करें कोई भी एक, तुरंत दिखेगा असर और खुल जाएगी किस्मत

मकर –
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती हैं। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा।

कुंभ – आलस हावी रहेगा। बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

मीन – नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / इन दो राशियों को छोड़ कर बाकी को मिलेगी गुड़ न्यूज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो