scriptइन तीन राशियों पर भारी पड़ेगा आज बनने वाला ग्रहण योग | aaj ka rashifal daily horoscope | Patrika News

इन तीन राशियों पर भारी पड़ेगा आज बनने वाला ग्रहण योग

Published: Dec 07, 2016 09:13:00 am

आज बुधवार को ग्रहण योग बन रहा है जो वृषभ, सिंह तथा धनु राशियों के लिए कोई बड़ी बुरी खबर ला सकता है

horoscope janmkundali

horoscope janmkundali

आज बुधवार को ग्रहण योग बन रहा है जो वृषभ, सिंह तथा धनु राशियों के लिए कोई बड़ी बुरी खबर ला सकता है। बाकी राशियों पर भी इसका कम या अधिक प्रभाव पड़ेगा। आज फालतू खर्चे और बिना वजह के टेंशन रहने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेः काली बिल्ली रास्ता काटे, किसी को छींक आ जाए तो पूरे होते हैं सारे शुभ काम

ये भी पढ़ेः कौए और उल्लू से जुड़े ये शकुन-अपशकुन जानते हैं आप

मेष –
रुका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो अवसर गंवा देंगे।

वृषभ –
क्रोध पर काबू रखें। भाइयों व परिवारजनों से कुछ तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। भाइयों के साथ आपसी सम्बन्ध कमजोर रहेंगे। धन आगमन के योग बन रहे हैं।

मिथुन – गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। कहीं से धोखा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात सार्थक होगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ेः एक लौंग बदल देगी आपकी किस्मत, ऐसे आजमाएं इस उपाय को

ये भी पढ़ेः रोज सुबह भूखे पेट खाएं 5-10 किशमिश, शारीरिक कमजोरी दूर होगी, ये भी होंगे फायदे

कर्क –
व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। कानूनी कष्ट रहेगा। कटु वचन न कहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी नौकरी में तबादले के योग हैं।

सिंह – चिंता से मन परेशान रहेगा। लोग पीठ पीछे आपकी निंदा करेंगे। विरोधी व शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कठिनाई आएगी। अचानक से आए खर्च से बजट बिगड़ सकता है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या – परोपकार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की उन्नति के अवसर मिलेंगे। नया वाहन, भूमि आदि क्रय करने के योग बनेंगे। पारिवारिक विवादों में आप का निर्णय सर्वमान्य होगा। जीवनसाथी से मतभेद सम्भव है।

ये भी पढ़ेः घर में बेकार पड़ी इन चीजों से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानें कैसे…

ये भी पढ़ेः एकादशी पर इन 12 उपायों में से करें कोई भी एक उपाय, मनचाही इच्छा पूरी होगी

तुला –
धन प्राप्ति के उचित अवसर मिलेंगे। नए संपर्क उत्तरोत्तर फलदायक साबित होंगे। मुकदमे में विजय प्राप्त हो सकेगी। सूचनाओं को छुपाकर रखें। आप के रहस्यों को किसी को बताना हानिप्रद हो सकता है।

वृश्चिक – बुद्धिबल व चतुराई से कार्यों में उचित स्थिति प्राप्त कर लेंगे। नए मित्र बनेंगे। योजनाएं लाभदायक रहेंगी। संत समागम होगा। धार्मिक कार्यों में सभागिता होगी। यदि आप किसी से मन की बात कहना चाहते हैं तो अवसर शुभ है।

ये भी पढ़ेः अपनी राशि अनुसार करें गणेशजी का पूजन, तुरंत मिलेगा फल

ये भी पढ़ेः इसलिए मरने के बाद भी श्मशान में जिंदा हो जाते हैं कुछ लोग

धनु –
शारीरिक व्याधि हो सकती है। कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। कार्यों में बाधा आएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध से बने काम बिगाड़ लेंगे। आर्थिक लाभ सम्भव है।

मकर – मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी आयोजन की चर्चा होगी। वाणी पर संयम रखें। आजीविका की चिंता रहेगी। आप किसी भी एक बात पर कायम नहीं रहते। दूसरों की पीड़ा को समझें।

कुम्भ – ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। परिश्रम का पूरा लाभ आपको मिल सकेगा। घर में मेहमान आएंगे। अनुचित कार्यों की ओर से चित्त को हटाएं। कोई गलत आरोप लगा सकता है। सतर्कता से काम करें।

मीन – किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो