आज गुरुवार का दिन मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर तथा कुंभ के लिए अनुकूल रहेगा।
मेष – आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी।
वृषभ – बोलने से पहले सोचें। आज दुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
मिथुन – कम बोलें, अच्छा बोले। आज धन लाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भाग दौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
कर्क – समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
सिंह – आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
ये भी पढ़ेः तंत्र-मंत्र की यह साधारण सी चीज दूर कर देती है जीवन की हर समस्या
ये भी पढ़ेः काली मिर्च के टोटके, जिनसे 10 मिनट में दिखेगा असर
कन्या – दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
तुला – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुगों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक – नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
धनु – अपनी जिम्मेदारी समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धन लाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।
मकर – अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
ये भी पढ़ेः मकान खरीदने से पहले जरूर देखें ये 3 बातें नहीं तो आ सकता है दुर्भाग्य
ये भी पढ़ेः गजब! पैसे की कमी से भी होता है शरीर के इन अंगों में दर्द
कुंभ – आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
मीन – न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थ यात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।