scriptआज शनि-चन्द्रमा की बनी युति, इन राशियों को पड़ेगी भारी, होगा भारी नुकसान | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

आज शनि-चन्द्रमा की बनी युति, इन राशियों को पड़ेगी भारी, होगा भारी नुकसान

Published: Jan 10, 2017 09:07:00 am

आज मंगलवार को चन्द्रमा तथा शनि की युति बन रही है, इसके चलते कुछ राशियों को बुरी खबर मिल सकती है

aaj ka rashifal horoscope kundali

aaj ka rashifal horoscope kundali

आज मंगलवार को चन्द्रमा तथा शनि की युति बन रही है। इसके चलते कुछ राशियों को बुरी खबर मिल सकती है, हालांकि अन्य शुभ योगों के चलते सभी के पहले से सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मेष – रुके कार्य शिव आराधना से सफल होंगे। नई व्यापारिक योजनाओं के लिए समय अनुकूल है। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा।

ये भी पढ़ेः पूजा में इन 8 बातों का ध्यान रखने से प्रसन्न होते हैं भगवान

ये भी पढ़ेः कंठस्थ कर लें हनुमानजी के इन 12 नामों को, दूर होगी हर बाधा

वृष –
दिन के महत्व को समझते हुए कार्य करें। सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। क्रोध पर संयम रखें। बुद्धि का प्रयोग कर धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

मिथुन – लंबे समय से अटके संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निजी प्रयासों से अपने बलबूते उन्नति करने में सफल रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। राजनीति में हुनर आजमाना चाहिए।

कर्क – आपकी ज्यादा बोलने की आदत के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों में जवाबदेही बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। सुख के साधनों की प्राप्ति संभव है।

सिंह – अनजाने में हुई गलतियों से दुखी होंगे। परिवार में आप को महत्व कम मिलेगा। आर्थिक कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। संतान की चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

ये भी पढ़ेः 3 मंत्र जिनके जाप से तुरंत होते हैं बजरंग बली के दर्शन

ये भी पढ़ेः हनुमानजी की पूजा में ध्यान रखें ये 5 बातें, तो होते हैं बजरंग बली के दर्शन

कन्या –
किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। बिना अनुमति बीच में बोलने से बचें।

तुला – समाज में सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलने से हर्ष होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजनाएं बनेंगी। संतान की उन्नति खुशी प्रदान करेगी।

वृश्चिक – अपनी आदतों से जीवनसाथी को नाखुश करेंगे। सुख-साधनों पर खर्च होगा। सोचे हुए काम समय पर बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखादेखी न करें।

धनु – अपने काम से काम रखें। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। व्यापारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। कार्यस्थल पर परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। दुर्व्यसनों से दूर रहें।

ये भी पढ़ेः हनुमानजी के ये टोटके तुरंत दिलाते हैं सफलता

ये भी पढ़ेः हनुमान प्रश्नावली से जानिए क्या लिखा है आपके भाग्य में

ये भी पढ़ेः मंगल और शनि को करें हनुमानजी के ये 10 टोटके, हर हाल में मिलेगी सफलता

मकर –
आज कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभप्रद होंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। वाद-विवाद में न पड़ें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कुंभ – दिन शुभ है, व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। करियर में महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में आप द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

मीन – कार्यसिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो