scriptइन अशुभ योगों के चलते सभी को भारी रहेगा आज का दिन | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi | Patrika News

इन अशुभ योगों के चलते सभी को भारी रहेगा आज का दिन

Published: Jul 21, 2017 09:12:00 am

ध्रुव नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 12.48 तक है

shanivar ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, ma

shanivar ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, madhya pradesh patrika, patrika rashifal, zodiac in hindi, kundli jagran

मृगशिर ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 2.53 तक, तदन्तर आद्र्रा ‘तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। ध्रुव नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 12.48 तक, तदन्तर व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।

मेष

निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

वृषभ
घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

मिथुन
दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें।

कर्क
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

सिंह
दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

तुला
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक
कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु
व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

मकर
दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

कुम्भ
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो